*देहरादून, 13 नवंबर 2026*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए प्रवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी राज्य की अमूल्य निधि हैं और उनके अनुभव व सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

CM ने अपने गांवों को गोद लेकर विकास में योगदान देने वाले 30 प्रवासियों का विशेष आभार जताया और सभी प्रवासियों से अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने बीते वर्षों में विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है। उत्तराखंड UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना, 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई, 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई और 3.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोंग, जमरानी, लखवाड़ और किशाऊ बांध परियोजनाओं, किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार और हेलीपोर्ट निर्माण से प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड से 6 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है। इस दौरान पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व CM रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, विधायक विनोद चमोली सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *