देहरादून पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बीते 3 दिनों में 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
SSP देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालयों से जारी NBW (गैर जमानती वारंट) की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
*कहां-कहां से हुई गिरफ्तारी -*
पुलिस के अनुसार सबसे ज्यादा गिरफ्तारी विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से हुई है। गिरफ्तार वारंटियों की सूची इस प्रकार है –
*विकासनगर से 9 वारंटी:*
बुरहान, संदीप, साहुल, इमरान उर्फ भूरा, जितेन्द्र रावत, मुन्ना, शौकीन, मो. सादीक और समीम
*बसंत विहार से 2 वारंटी:*
भरत उनियाल और रामू सोनकर
*रायपुर से 2 वारंटी:*
आमिर उर्फ खल्लन और सायरा
*सहसपुर और क्लेमेंट टाउन से 1-1 वारंटी:*
अरशद और जॉय उर्फ रजत
पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
