*पिथौरागढ़ / देहरादून, 15 नवंबर 2026*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली और गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जिले को 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं की सौगात दी, जिसमें 102.48 करोड़ की 24 योजनाओं का शिलान्यास और 24 लाख की एक योजना का लोकार्पण शामिल है। साथ ही मेले के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
CM ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और व्यापारिक संबंधों का जीवंत प्रतीक है। यह सदियों से दोनों देशों को जोड़ता आ रहा है। उन्होंने कहा कि मेले से उनका बचपन का लगाव है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। इन योजनाओं से सड़क, पेयजल, आपदा सुरक्षा और पर्यटन सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। प्रमुख योजनाओं में 23.26 करोड़ से सर्किट हाउस निर्माण, 13.38 करोड़ की घाट पंपिंग पेयजल योजना, 36.10 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा योजना और 8.80 करोड़ से रामगंगा पर मोटर पुल निर्माण शामिल है।
