*सोमेश्वर (अल्मोड़ा), 14 नवंबर 2026* कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या शुक्रवार को राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रनमन और स्याही देवी मंडल के शक्ति केंद्र सम्मेलन में शामिल हुईं। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने 26 गौरवशाली वर्ष पूरे कर 27वें वर्ष में प्रवेश किया है और आज PM मोदी और CM धामी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस दौरान रेखा आर्या भावुक हो गईं और कहा कि वे विधायक और मंत्री बाद में हैं, सबसे पहले सोमेश्वर की जनता की बेटी हैं। जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास कार्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।
