देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल के मौके पर राजधानी में संस्कृति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। बंजारावाला स्थित गंगोत्री विहार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक और MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी पहाड़ी रंग में रंगे नजर आए।

 

कार्यक्रम में जैसे ही पारंपरिक पहाड़ी लोकगीतों की धुन बजी, बंशीधर तिवारी खुद को रोक नहीं पाए और जमकर थिरकने लगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी कदम से कदम मिलाकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया। उनकी यह सहज सहभागिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गई।

अपने संबोधन में बंशीधर तिवारी ने कहा कि रोजगार के लिए हम कहीं भी चले जाएं, लेकिन अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना सबसे जरूरी है। इगास जैसे पर्व हमारी पहचान हैं और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *