कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान कालाढूंगी में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में शिरकत की। उन्होंने खेल, शिक्षा, कृषि और स्वरोजगार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर CM ने कालाढूंगी विधानसभा के लिए 6 बड़ी घोषणाएं कीं:

*1.* क्षेत्र में 200 नए विद्युत पोल लगेंगे।

*2.* ग्राम गुजरौड़ा के नवाड़ तोक सैलानी में नई सड़क बनेगी।

*3.* कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा।

*4.* गोडापड़ाव बाईपास से बजवालपुर-किशनपुर मार्ग का चौड़ीकरण होगा।

*5.* कालाढूंगी अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा।

*6.* कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं को रोजगार देने के लिए 70 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्तराखंड में 71 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों से 5 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं और 3.5 लाख से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *