देहरादून में आयोजित ‘रैबार उत्तराखंड @26 : मिशन 2047’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रबुद्धजनों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य आर्थिक प्रगति के साथ-साथ सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और पलायन रोकने पर केंद्रित है।

CM ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य है, जिससे महिलाओं को समान अधिकार मिले हैं। वहीं ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों, एप्पल मिशन और महक क्रांति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होने की बात भी कही।

सिलक्यारा टनल के 41 श्रमिकों के सफल रेस्क्यू को सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताते हुए CM ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल और होमस्टे जैसी योजनाओं से कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। विकसित उत्तराखंड के लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *