*खटीमा/उधम सिंह नगर।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। छठ घाट पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं से भेंट कर मुख्यमंत्री ने सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संयम और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ ही समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *