मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी में हुई बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को समुचित और बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए तथा उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *