ऋषिकेश।मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत ऋषिकेश के आमबाग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गली नंबर-2, आमबाग में अंकुर द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण को सील कर दिया। इसके अलावा गली नंबर-10, निर्मल ब्लॉक-बी में सुबेद/भवन स्वामी के बिना मानचित्र वाले निर्माण पर भी सीलिंग की गई।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित विकास उनकी प्राथमिकता है। भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई जारी रहेगी।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्रवर्तन टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं और शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र अवश्य स्वीकृत कराएं, ताकि भविष्य में कानूनी परेशानी न हो। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *