देहरादून.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड के दौरे पर आने वाले थे, लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है और इसके लिए आगे की तिथि निर्धारित की जाएगी। पार्टी ने जेपी नड्डा के अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता को इसका वजह बताया है और उत्तराखंड के लिए अब अलग से तिथि निर्धारित करने की बात कही है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर तमाम बैठकें होनी है और अन्य राज्यों के संबंध में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं।ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की व्यस्तता के चलते 28 फरवरी का उत्तराखंड में होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का अगला कार्यक्रम समय मिलने पर जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि जेपी नड्डा हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून में 28 फरवरी को बीजेपी के कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे।
