मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के मालसी चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि तेजस के आने से चिड़ियाघर में पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा। उत्तराखंड में पहली बार सफेद बाघ लाया गया है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब कॉलेज विद्यार्थियों को भी चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। इससे युवाओं को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा। पहले बच्चों के लिए यह सुविधा दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *