देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में जामुनवाला के जंगल में कूड़े के ढेर के पास एक महिला का शव मिला है। 18 नवंबर की शाम करीब 6 बजे सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के चेहरे और गले पर गहरे घाव के निशान थे। प्रथम दृष्टया किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को छिपाने के लिए यहां फेंका गया है।

पुलिस ने फॉरेंसिक व एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की फोटो और हाथ पर बने टैटू की फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। चौकी प्रभारी बिधौली की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच थानाध्यक्ष कर रहे हैं।

एसएसपी के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से संदिग्धों की तलाश कर रही है। 17 नवंबर की रात घटनास्थल के पास एक संदिग्ध कार जाती दिखी है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *