मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख और शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां के बिना जीवन में एक ऐसा खालीपन आ जाता है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि माताजी का निधन योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *