मनीष खंडूरी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगा तगड़ा झटका पौड़ी लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मनीष खंडूरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

मनीष खंडूरी भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पुत्र है वह लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे उन्होंने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है. सूत्रों के माने तो वह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते।

मनीष खंडूरी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

आपको बता दें कि खंडूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से 2019 में पौड़ी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हर का सामना करना पड़ा था।

वही इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है कहा कि अगर मनीष खंडूरी भाजपा में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है … क्योंकि उनके लिए पार्टी के सभी दरवाजे खुले हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनीष खंडूरी के पिता जनरल बीसी खंडूरी बड़े राजनीतिक रहे हैं और उन्होंने भी उनके ही सानिध्य में राजनीति के गुरु सीखे है। . ऐसे में मनीष खंडूरी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में रहे हैं तो उनका स्वागत है और यह कांग्रेस के लिए बुरे दिनों की शुरुआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *