देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून और मसूरी वासियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री धामी ने 2 सौ करोड़ 25 लाख की विभिन्न योजनाओं का शनिवार को शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमे मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की 10 बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

सहस्रधारा रोड स्थित तरला नागल में करीब 36 करोड़ की लागत से सिटी फॉरेस्ट पार्क बनाया गया है, जिसका सीएम ने लोकार्पण किया। इसी तरह सौ करोड़ की लागत से ब्राह्मणवाला में पटेलनगर थाने के पीछे बनाने वाले नए आढ़त बाजार का शिलान्यास किया। सहारनपुर चौक से तहसील चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। मसूरी में 56 करोड़ रुपये की लागत से ईको पार्क बनाया जा रहा है।देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में वाटरफॉल का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा की हमारी सरकार का सिद्धांत है की जो योजनाएं घोषित करते हैं उनका शिलान्यास किया जाता है और शिलान्यास के बाद लोकार्पण कर उसे पूरा किया जाता है। वहीं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि कई योजनाएं पूरी हो गई हैं और जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है उन्हे समय से पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *