*थाना कालसी*

दिनांक 09/03/24 रात्रि को अष्टी निवासी गुलाब सिंह पुत्र गुमान सिंह ने थाना कालसी पर सहिया बाजार से पंजाबी ढाबे के बाहर से अज्ञात द्वारा उसकी splendor बाइक चोरी करने की तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कालसी में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

 

घटना के अनावरण हेतु थाना कालसी पर अलग अलग टीमें गठित की गई, जिनके द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन से तथा सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से घटना के छह घंटे के भीतर चकराता क्षेत्र से दो नेपाली मजदूरों को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

1- नीरज देवगड पुत्र मदन देवगड़ निवासी भीलवाड़ा राजस्थान उम्र 27 साल मूल निवासी नेपाल,

2- तारा पुत्र वजीर निवासी टीकापुर कलौली नेपाल उम्र 40 वर्ष,

दोनों अभियुक्त पेशे से मजदूर हैं। अभियुक्त नीरज पूर्व में राजस्थान में फोरमैन पद पर कार्यरत रहा है, जहां से उसने बिना चाबी के मोटरसाइकिल को स्टार्ट करना सीख लिया था। शॉर्टकट में पैसा कमाने के चक्कर में नीरज ने बिना चाबी के बाइक को स्टार्ट किया जबकि तारा ने उस समय आने जाने वालों पर नजर रखी और दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *