1. तुर्की में काम करने गया उत्तराखंड का युवक हुआ लापता, परिजन मदद की लगा रहे है गुहार। 

 

  1. विदेश में नौकरी करना युवाओं की बड़ी चाह रही है। जिसके चलते तमाम युवा विदेशों में नौकरी करने की राह ढूढने लगते है। लेकिन कई बार विदेशों में नौकरी करना परिजनों के लिए बड़ी समस्या भी बन जाती है। दरअसल, राजधानी देहरादून के नेहरू ग्राम निवासी अंकित सकलानी लंबे समय में शिपिंग कंपनी में काम कर रहा है। एक दिसंबर 2024 को अंकित ने मुंबई स्तिथ एक दूसरी शिपिंग कंपनी ज्वॉइन कर ली थी जिसके तहत तुर्की में पोस्टिंग मिली थी। शुरुवाती 10 दिन तो ठीक था लेकिन उसके बाद अंकित अपनी पत्नी और बड़े भाई को मैसेज कर ये जानकारी देने लगा कि अगर उसे कुछ हो जाता है तो उस शीप के लोग जिम्मेदार होंगे।

लेकिन अब अंकित 16 दिसंबर से लापता है। जिसके चलते अंकित सकलानी के परिजन लगातार मदद की गुहार लगा रहे है। अंकित सकलानी की पत्नी पिंकी पांडेय ने  बातचीत करते हुए बताया कि अंकित का 12 दिसंबर की मैसेज आया था। जिसमे कुछ होने पर शीप के लोगो को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। लेकिन फिर शिपिंग कंपनी के लोगो से उनकी बात हुई तो सब चीजे ठीक होने की बात कही गई। लेकिन इसी बीच कंपनी की ओर से एक वीडियो भेजा गया जिसमे अंकित साइनऑफ की मांग कर रहा है। यही नहीं, अंकित के सिर और चेहरे पर चोट भी लगा हुआ है। जिसपर कंपनी ने कहा था कि कुछ आपसी विवाद में हो गया।

 

लेकिन उसके बाद से ही अंकित लापता है, कंपनी के लोगो का कहना है कि अंकित के समुंद्र में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि ये जानकारी कंपनी में 16 दिसंबर को शाम 5 बजे दी। लेकिन उसके बाद से ही कंपनी से कोई बात नही हो पाई है। अंकित की पत्नी ने आरोप लगाया है कि इसी शिपिंग कंपनी के लोगो ने अंकित को कुछ किया है। इसके लिए वो दिल्ली दूतावास को पत्र भेज चुके है लेकिन वहा से कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके साथ ही देहरादून एसएसपी से भी उन्होंने मुलाकात की है ताकि उनकी कुछ मदद हो जाए जहा से भी मदद न मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी मदद के लिए पत्र भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *