आदर्श आचार संहिता लगने के बाद अब नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग की तरफ़ से 20 मार्च नोटिफिकेशन की तिथि है। उत्तराखंड में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उससे पहले ज़रूरी दिशा निर्देश भी सभी लोक सभा क्षेत्र के RO कार्यालय मुख्यालय पर 10 बजे तक चस्पा किए जाएंगे।
20 मार्च से 27 मार्च तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी
जो भी प्रत्याशी रहेंगे उनकी चेक लिस्ट और सिक्योरिटी डिपोजिट को लेकर पहले से जानकारी दे दी गई है। इस नामांकन प्रक्रिया को करने के लिए निर्वाचन के ऑनलाइन पोर्टल पर भी मोबाइल नंबर के द्वारा रजिस्ट्रेशन करने के बाद संबंधित कैंडिडेट अप्लाई कर सकता है। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद ऑफ़लाइन भी अपने डॉक्यूमेंट्स जमा करा सकते हैं।
