मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में राणा थारू परिषद द्वारा आयोजित पारंपरिक होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुऐ । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राणा थारू परिषद के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं आमजन के साथ होली नृत्य कर सभी को एकता और हर्षोल्लास के इस पर्व की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा की प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हो रहे सर्वांगीण विकास से प्रदेश का जनजातीय समाज भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारी प्रदेश सरकार जनजातीय गौरव एवं प्रतिष्ठा को विकास और जनकल्याण से जोड़कर उन्हे समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने हेतु संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों संग भी होली खेली और और उन्होंने कहा बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री उत्तराखंड वासियों को अपना परिवार मानते हैं। अब उनके परिजनों के रुप में आशिर्वाद देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सभी को समान अधिकार देने के लिए समान नागरिक संहिता विधेयक लागू किया, वहीं देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया, उन्होंने कहा अगर प्रदेश के अंदर कहीं धर्मांतरण होता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से सरकार पीछे नहीं हटी, प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के साथ ही दंगारोधी कानून भी हमारी सरकार लेकर आई। उन्होंने कहा बीते कई दिनों से लगातार विभिन्न विभागों में युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम चल रहे हैं। इससे पता चलता है कि राज्य में ईमानदारी से परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। युवाओं को भरोसा है कि उनके साथ न्याय हो रहा है। राज्य सरकार ने राज्यहित में फैसले लिए हैं। गरीब परिवारों को 3 सिलेंडर निशुल्क रिफिल करवाएं जा रहे हैं। चुनाव में किए वादे पूरे हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई काम हुए हैं। जहां कोई प्रधानमंत्री नही गया वहां मोदी जी पहुंचे हैं। जॉलिकोंग, आदि कैलाश, जागेश्वर धाम, जैसी जगह भी प्रधानमंत्री जी आए हैं। उन्होंने खटीमा एवं नानकमत्ता क्षेत्र की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट को ऐतिहासिक जीत देकर प्रधानमंत्री मोदी तक अपना आशीर्वाद पहुंचाना है। और जन जन तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगने हैं। और इस क्षेत्र से बीते वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करना है।

 

इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *