देहरादून

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में क्विज और रील प्रतियोगिता शुरू की है। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिया जा रहा है। मतदान जागरुकता से संबंधित रील बनाकर इंस्टा पर सीईओ उत्तराखंड को टैग करना होगा। इसके अलावा फेसबुक पर क्वीज में हिस्सा लेना होगा। फेसबुक क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत 3 अप्रैल से हो गई है। इस प्रतियोगिता के तहत लोगों को लगातार 7 दिन तक सात सवालों के जवाब देने होंगे। इसके बाद 10 अप्रैल को सातों सवालों के सही जवाब देने वाले लोगों में से 3 विजेताओं का लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5000 रुपए तो द्वितीय विजेता को 2000 रुपए और तृतीय विजेता को 1000 रुपए का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता में मतदाताओं को जागरूक करने संबंधित रील बनाने वाले लोगों में से दो लोगों का चयन रोजाना किया जाएगा। प्रथम विजेता को 1000 रुपए तो द्वितीय स्थान आने वाले विजेता को 500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *