देहरादून
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से भाजपा को समर्थन देते हुए उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर जीत को तय बताया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्यहित में उन्होंने कई फैसले लिए हैं। उन्होने कहा कि जनता से किए गए वादे यूसीसी से समान न्याय की संकल्पना को मुख्यमंत्री धामी ने साकार किया है। एक ओर जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा की, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि एनडीए अबकी बार 400 पार, लेकिन कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी और एनडीए में आ रहे हैं उनका समर्थन है और घोटालेबाजों के लिए जेल का दरवाजा खुला हैं।
