देहरादून.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले के बयान पर टिप्पणी की है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अठावले ने बयान दिया है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 40 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। मंत्री अठावले ने कहा कि कांग्रेस को पिछले चुनाव में केरल ने बचाया था। केरल में 19 सीटें मिली थी, इस बार वहां पर भी भाजपा मजबूत हुई है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी सरकार है और ईवीएम भी उन्हीं के पास है। उन्होंने कहा कि इस समय बीजेपी पूरी तरह से बौखलाई हुई है। करन माहरा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 400 पार का नारा देने वाले पहले 200 तो पार कर लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *