देहरादून.

राजधानी देहरादून में 85 साल से अधिक वृद्ध और विकलांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देहरादून की मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने बताया कि यदि कोई मतदाता किन्हीं कारणों से अपने घरों पर नहीं मिलेंगे तो फिर ऐसे मतदाताओं के लिए 13 अप्रैल के बाद द्वितीय चरण शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि पूरे प्रदेश में इस समय 85 साल से अधिक वृद्ध और विकलांग मतदाताओं के लिए बैलेट से चुनाव आयोग के निर्धारित मानकों के तहत मतदान कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *