देहरादून
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र ‘ न्याय पत्र’ को ‘ अन्याय पत्र’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में केवल दिखावा है और यह केवल उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश भर के लिए ‘ अन्याय पत्र’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह अधिकार नहीं है कि वह न्याय की बात करें। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस 60 सालों तक सत्ता पर कभी रही है और कांग्रेस अपना विश्वास जनता के बीच खो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन देश से गरीबी नहीं हट पाई। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी कांग्रेस को घेरा।
