नवरात्रि के पहले दिन मंगलवार को गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तारीख की घोषणा कर दी है। 10 मई को शुभ मुहूर्त में गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। तीर्थ पुरोहितों द्वारा कपाट खुलने का समय दिन में 12 बजकर 25 बजे निकाला गया है। इससे पहले 9 मई को शीतकालीन प्रवास मुखवा से मां गंगा की उत्सव डोली 12.20 प्रस्थान करेगी।

गगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा से 9 मई को सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी मंदिर में होगा। इसके बाद 10 मई को 12 बजकर 25 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 10 मई को केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। वहीं 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की घोषणा पहले ही कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *