देहरादून.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी की जीत की बात कही है। लोकसभा चुनाव के प्रचार से लौटने के बाद उन्होंने ये बयान दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने जो लक्ष्य दिया है, एनडीए 400 पार और भाजपा 370 पार, उस दिशा में हम आगे बढ़ गए हैं।इसके साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में मोदी सरकार जुटी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का विजन और लक्ष्य पूरा करने में भाजपाई जुटे हैं। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अंग्रेजो ने दार्जिलिंग और शिमला में ट्रेन पहुंचाई थी और आजाद भारत के बाद पहाड़ों पर अगर किसी ने ट्रेन चढ़ाई है तो फिर वह पीएम मोदी ने किया है। उन्होंने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन को धरातल पर उतारने के लिए पीएम मोदी का आभार भी जताया।
