उत्तराखंड.

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड की दो लोकसभा सीटों पर चुनावी रैलियां की प्रियंका गांधी ने सबसे पहले उत्तराखंड के रामनगर में पौड़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में चुनावी रैली की तो वहीं रुड़की में हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार वीरेंद्र रावत के पक्ष में जनता से वोट डालने की अपील की रैली के दौरान मंच और जन समर्थन में इंडिया गठबंधन की भी झलक देखने को मिली प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला साथ ही जनता से अपील की कि वह इस बार बदलाव लाने के लिए कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रियंका गांधी की रैली के बाद कहा कि प्रियंका गांधी की रामनगर और रुड़की में अभूतपूर्व रैली हुई है प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के परिवेश में बातें की जिसे यहां की जनता ने उन्हें धैर्य के साथ सुना प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार जनता ने बदलाव का मन बनाया है वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के 400 पर के नारे को ओवर कॉन्फिडेंस बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *