मुंबई.
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गाजियाबाद का कनेक्शन सामने आया है. मुंबई पुलिस ने गाजियाबाद से एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवक ने अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से बांद्रा पुलिस स्टेशन तक लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ओला कैब बुक किया था. ओला कैब का ड्राइवर जब सलमान खान के घर के बाहर पहुंचा और वहां के गार्ड को बुकिंग के बारे में बताया तो गार्ड ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.इसके बाद मुंबई पुलिस ने जब डिटेल निकाली तो ओला बुक करने वाला गाजियाबाद का एक युवक निकला, जिसका नाम रोहित त्यागी है और उसकी उम्र महज 20 साल है. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने सिर्फ मौज-मस्ती के लिए यह किया था. फिलहाल आरोपी रोहित त्यागी को कोर्ट ने दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दो दिनों पहले ओला कार लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक किया था.
