दिल्ली में एनडीएमए की हुई बैठक में देशभर में फॉरेस्ट फायर मॉर्डनाइजेशन पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि राज्य को फॉरेस्ट फायर मॉर्डनाइजेशन में करीब 80 करोड़ मिलेंगे।

उत्तराखंड में हर साल जलते जंगलों को बचाने के लिए फॉरेस्ट फायर मॉर्डनाइजेशन का काम होगा। इसके लिए 15वें वित्त आयोग ने राज्य के लिए करीब 80 करोड़ का प्रावधान किया है, जिसकी तैयारी तेज हो गई है।

इन दिनों उत्तराखंड के जंगल वनाग्नि के चपेट में हैं। सरकार के स्तर से भी लगातार बचाव की कोशिशें की जा रहीं हैं। इस बीच मंगलवार को दिल्ली में एनडीएमए की बैठक हुई, जिसमें देशभर में फॉरेस्ट फायर मॉर्डनाइजेशन पर चर्चा की गई।

बताया जा रहा है कि राज्य को फॉरेस्ट फायर मॉर्डनाइजेशन में करीब 80 करोड़ मिलेंगे। जिससे जंगलों के आसपास फायर स्टेशन बनाने से लेकर आग बुझाने की आधुनिक तकनीकों पर भी काम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *