उत्तराखंड में फायर सीजन के दौरान 15 फरवरी से 15 जून के बीच प्रदेश के वन क्षेत्रों में आग की घटनाएं कम हो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से एक बड़ी अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “पिरुल लाओ, पैसे पाओ” का असर हर ग्रामीण क्षेत्र में बड़ा असर देखने को मिल रहा है।

सीएम धामी ने जनता से अपील की है कि वह वन क्षेत्रों में पिरुल के पत्तों को एकत्र करके सरकार के कलेक्शन सेंटर पर दें। सरकार ₹50/किलो की दर से पिरुल खरीद रही है। इस अपील का मुख्य उद्देश्य यही है कि जंगलों में पिरूल के पत्तों से आग तेजी से पकड़ता है और ग्रामीणों के प्रयास से आग की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। इससे ग्रामीणों की आर्थिकी में बढ़ोतरी भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *