*देहरादून*

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून में आज शनिवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। यदि ऐसा हुआ तो पिछले दस सालों में यह सबसे अधिक तापमान दर्ज होगा।

वहीं मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी हिस्सों खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर के साथ ही पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के मैदानी हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में और अधिक इजाफा होगा। उन्होने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में हीट स्ट्रोक का खतरा है। इसको देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की सलाह है। आपको बता दें कि गर्मी के मौसम ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इसी कड़ी में

देहरादून में शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले साल 2018 में 26 मई को तापमान 40.7 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *