देहरादून.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आज शनिवार को दिल्ली में मौजूद हैं। उन्होंने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारियों को यात्रा मार्गों पर पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए।

अधिकारीगण धरातल पर जाकर व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। सीएम धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के ठहरने और खान-पान की उचित व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। सीएम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्घालु यहां से अच्छे अनुभवों को साथ लेकर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *