*देहरादून*

राजधानी देहरादून में तापमान बढ़ने से आम आदमी के साथ-साथ फलों के उत्पादन पर भी इसका प्रभाव पड़ने लगा है। दरअसल राजधानी देहरादून लीची के लिए काफी मशहूर है। ऐसा माना जाता है कि जब तापमान 38 डिग्री से ऊपर हो तो यह लीची के फलों के लिए नुकसानदायक होता है।

इससे बचने के लिए अपर निदेशक उद्यान रतन कुमार ने कहा कि किसानों को लीची के पेड़ों में पर्याप्त सिंचाई करनी चाहिए। साथ ही उस पर पानी का छिड़काव भी करना चाहिए। इसके साथ ही अपर निदेशक उद्यान रतन कुमार ने कहा कि राज्य में आम का उत्पादन करीब 13 हजार मेट्रिक टन है और आम के किसानों को भी आम के उत्पादन के लिए प्रयाप्त देखभाल करनी चाहिए तभी फलों का उत्पादन करने वाले किसानों को इसका वास्तविक लाभ मिल पाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *