एसडीएम मसूरी सीओ मसूरी और मसूरी में कमर्शियल दो पहिया वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क करने के दिए निर्देश ।
गणेश जोशी ने जल संस्थान के अधिकारियों को मसूरी पेयजल योजना के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी नगर पालिका सभागार में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, एमडीडीए तथा वन विभाग,जल निगम तथा नगर पालिका और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
मंत्री गणेश जोशी ने मॉल रोड़ के सौंदर्यकरण से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर एमडीडीए नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी जल निगम, बिजली विभाग के अधिकारियों को जहां पर जिस विभाग का कार्य है वह विभाग कार्य करेगा। मंत्री गणेश जोशी ने एसडीएम मसूरी सीओ मसूरी और मसूरी में कमर्शियल दो पहिया वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क करने के निर्देश दिए स्थानीय लोगों को टैक्स के संबंध में भी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित किया गया है कि टैक्स न लिया जाए। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने जल संस्थान के अधिकारियों को मसूरी पेयजल योजना के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को योजना के तहत पेंडिग कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के मॉल रोड़ में सौंदर्यकरण के कार्य तथा सीवर लाइन कार्य कैमलबैक रोड़ में एसटीपी निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
