*देहरादून*
उत्तराखंड में सभी पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मिली हार के बावजूद अपने प्रदर्शन को कांग्रेस ने बेहतर बताया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमाम एजेंसियों के दुरुपयोग करने के बावजूद हमने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस हरियाणा और अन्य राज्यों की तरह अग्निवीर और स्थानीय मुद्दों को भुना नहीं पाई।
प्रदेश की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। गणेश गोदियाल ने पांचो सीटों पर प्रदेश की जनता द्वारा किए गए सहयोग पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड, अग्निवीर योजना और पेपर लीक मामले को भुनाने में नाकाम रही जिसका खामियाजा पांचों सीट गंवाकर भुगतना पड़ा। लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान जो प्रदर्शन था 2024 में के प्रदर्शन उससे काफी बेहतर रहा है।
