आज दिनाँक 18 जून 2024 को थाना मुनिकीरेती द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ओशो आश्रम के पास एक बालक गंगा नदी में नहाते समय डूब गया है।

उक्त बालक *उमेश कुमार* पुत्र हुकुमचंद निवासी:- ग्राम टिकरी ब्राह्मण, जिला पलवल, हरियाणा *उम्र 14 वर्ष* अपने गांव के बलदेव सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पलवल हरियाणा के साथ आश्रम संत श्री आसाराम ब्रह्मपुरी में आए थे, जहां आश्रम के नीचे गंगा नदी में नहाते समय उक्त बालक *उमेश कुमार* बह गया है।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा SI सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *