देहरादून.
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की है। इस मुलाकात में उन्होंने दो विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर सत्ता दारी पार्टी भाजपा की शिकायत की। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को चेक किया जा रहा है, लेकिन जो दूसरे राज्य से इन दोनों विधानसभा में भाजपा का स्टिकर लगाकर गाड़ियां पहुंच रही है उन्हें चेक नहीं किया जा रहा है। वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राशन डीलरों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है।
वही अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा है कि कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की है और उन्हें निर्वाचन की तरफ से पूरा आश्वासन दिया गया है, कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्षता से की जाएगी।
