* देहरादून*

संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तराखंड में भी सियासत तेज हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं बीजेपी पलटवार में जुट गई है। राहुल गांधी के पक्ष में उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने समर्थन किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि राहुल के बयान से बीजेपी और एनडीए सरकार हील गई है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि बीजेपी देश में जाति और धर्म की राजनीति करती रही है। भाजपा हिंसा और नफरत फैलाती है। राहुल गांधी ने संसद में भाजपा को पूरी तरह बेनकाब किया इसीलिए वो डरी हुई है।

वहीं इस मामले में बीजेपी लगातार अटैकिंग मोड में नजर आ रही है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने गांधी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *