*ऋषिकेश*

डीएम सोनिका ने तहसील चौक ऋषिकेश से नेपाली फॉर्म तक निर्माण कार्यों, जल निकासी नाली सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश को कार्यों की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने श्यामपुर बाईपास के समीप हाईवे पर पानी की निकासी, नाली की सफाई को देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षेत्र जलभराव न हो इसके लिए नाली एवं नालों की सफाई की जाए। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश को ड्रेनेज कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा एनएच अधिकारियों को निर्देशित किया निर्माण कार्यों शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *