देहरादून.

एसएसपी अजय सिंह को मिली गोपनीय सूचना परबडी कार्यवाही

देह व्यापार में लिप्त 1 महिला व 3 पुरूषो को किया गिरफ्तार

मसाज की आड में कराया जा रहा था देह व्यापार का धंधा

व्हाट्सएप चैट के माध्यम से किया जाता था ग्राहको से सम्पर्क

स्पा सेंटर से 5 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, मामला हुआ दर्ज़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को गोपनीय माध्यम से बसंत विहार क्षेत्र में स्पा सेन्टर की आड में अवैध देह व्यापार संचालित किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर उनके द्वारा एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व थाना बसंत विहार पुलिस की सयुंक्त टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। गठित टीम ने जी0एम0एस0 रोड़ पर स्थित रिलैक्स जोन स्पा एण्ड सैलून पर आकस्मिक चैकिंग की गई, तो स्पा सेन्टर के दो अलग-अलग कमरो में 02 महिला तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, मौके से पुलिस टीम को आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई तथा स्पा सेन्टर के अलग कमरे में स्पा सेन्टर में कार्य कर रही 03 अन्य महिलाये मौजूद मिली।

एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मिली बड़ी सफलता Spa Raid dehradun

मौके पर इस स्पा सेन्टर के संचालक उस्मान तथा मैनेजर का कार्य कर रही महिला अनू से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि स्पा सेन्टर में ग्राहको को मसाज के अलावा एक्सट्रा सर्विस देने के लिये उनके द्वारा फोन तथा व्हॉटसएप चैट के माध्यम से ग्राहको से सम्पर्क किया जाता है तथा स्पा सेन्टर में कार्य करने वाली युवतियों को ज्यादा पैसो का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवाया जाता है। मौके से पुलिस टीम द्वारा पांच पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू करते हुए स्पा सेटंर के संचालक, मैनेजर का कार्य कर रही महिला व आपत्तिजनक स्थिति में मिले दोनो पुरुषों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना बसन्त विहार पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/7 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। रेस्क्यू की गई सभी पीडित महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- उस्मान पुत्र मो0 अली, निवासी ग्राम- हरजोली झोझा, पो0/थाना- झबरेड़ा, जिला हरिद्वार

2- अनु पुत्री सुरेश सिंह, निवासी ग्राम थिथिकी कवादपुर, थाना मंगलौर, हरिद्वार

3- शादाब पुत्र शमशाद खान, निवासी परवल निकट जामा मस्जिद, पो0 उमेदपुर, थाना पटेलनगर, देहरादून

4- इम्माराजी श्रीणिवासुलु पुत्र इम्माराजू, निवासी ग्राम थिंमापुरम, थासली गिधालोर, जिला प्रकाशाम, आन्ध्र प्रदेश, हाल पता क्लेमनटाउन, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *