• पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित होने वाली परेड में पुलिस लाइन में नियुक्त बिगुलर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने परेड ग्राउंड में उपस्थित अधिकारियों के साथ अभद्रता की. हेड  कांस्टेबल पर वरिष्ठ अधिकारियों पर आक्रामक होकर हमला करने का भी आरोप है.

 

बिगुलर पुलिस कर्मी द्वारा की गई इस अनुशासनहीनता पर एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक यातायात को सौंपी है. हेड कांस्टेबल के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धाराओ में केस दर्ज कराया गया है. जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

 

मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस एक अनुशासित बल है, इसमें अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *