रुद्रप्रयाग.

केदारनाथ क्षेत्र में प्रकृति दिखा रही अपना विकराल प्रकोप,

लगातार हो रही क्षेत्र में तेज बारिश,

केदारघाटी का पहाड़ हो रहा कमजोर

भीमबली में भूस्खलन से मंडराया बड़ा खतरा

भारी मलबा आने के कारण मंदाकिनी के प्रवाह में रुकावट

रुकावट के चलते बन रही झील

झील से हो रहा रिसाव

प्रशासन ने गौरीकुंड से लेकर रुद्रप्रयाग तक किया लोगों को अलर्ट

मंदाकिनी के किनारे रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील

केदारनाथ धाम से लेकर रुद्रप्रयाग तक लगातार बारिश जारी है। पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण केदारघाटी की पहाड़ियां टूटने में लगी हैँ। कभी केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपदा जैसी घटना देखने को मिल रही तो कभी केदारनाथ हाईवे जगह-जगह टूट रहा है। रविवार दोपहर बाद केदारनाथ पैदल मार्ग के भीमबली के ठीक सामने की पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे मन्दाकिनी में तालाब जैसी स्थिति बन गई। यह दृश्य देख रहे लोगों के सामने वर्ष 2013 की यादें ताज़ा हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *