देहरादून

उत्तराखंड में लंबे समय से शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग बढ़ रही है। पिछले दिनों शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यमुनोत्री, गंगोत्री, ओंकारेश्रवर मंदिर ऊखीमठ, बद्रीनाथ धाम होते हुए जोशीमठ की यात्रा पर पहुंचे। उन्होने संदेश दिया कि

पूरे साल चारधाम यात्रा जारी रहना चाहिए। प्रदेश के धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शीतकाल के दौरान देवतागण पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम का पूजन मुखवा में, यमुनोत्री का खरसाली में, केदारनाथ धाम का उखीमठ में, बदरीनाथ धाम का पाण्डुकेश्वर और जोशीमठ में पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी मौसम में लोग इन धामों में पूजन करने आ सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *