देहरादून

ऋषिकेश प्रकरण में एसएसपी देहरादून द्वारा की जा रही देहात पुलिस की समीक्षा।

अवैध शराब पर थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए गए।

एसओजी ऋषिकेश द्वारा शराब तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही न करने पर देहात एसओजी की गयी भंग

दो दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी थाना ऋषिकेश से अन्यत्र स्थान्तरित किए जा सकते।

अब पूरे देहरादून में सिर्फ एक एसओजी का होगा कार्यक्षेत्र जो एसएसपी को करेगी रिपोर्ट।

अभी 2 दिन पहले ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर शराब माफियाओं द्वारा हमला किया गया था और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है। वही हरिद्वार में ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े हुई डकैती को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी इसी कड़ी के तहत आज एसएसपी देहरादून द्वारा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा विगत 08 माह के दौरान लगभग हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 113 अभियोग पंजीकृत करते हुए 111 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *