देहरादून

राजधानी देहरादून में स्वच्छ दून, सुंदर दून की परिकल्पना को साकार करने की लगातार कवायद जारी है। इसी के तहत नगर निगम प्रशासन की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान को और अधिक गति दी जा रही है। इस बीच जन जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद बहुत से ऐसे लोग हैं जो जगह- जगह कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों पर निगरानी रखने के लिए नगर निगम की ओर से जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सीसीटीवी लगाए गए हैं। उन्होने बताया कि दून में राजीव गांधी कांप्लेक्स, बन्नू स्कूल रेसकोर्स, माता मंदिर रोड, शास्त्री नगर, कारगी चौक, नेशविला रोड, एमडीडीए कालोनी, सहस्रधारा रोड क्रासिंग चौक, लालपुल-कारगी रोड, राजीवनगर पुलिया के पास, तिब्बती मार्केट के पास आदि स्थानों पर कैमरे लगा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *