*देहरादून*

बदरीनाथ से विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ में आपदा ग्रसित क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अभी आपदा से प्रभावित है। चमोली के अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, फिर भी सदन में हमे आपदा को लेकर बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने पहल शुरू की है कि विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री अपने छह महीने का वेतन आपदा के लिए देंगे। उन्होंने कहा कि उसी तर्ज पर अगर सभी लोग दो महीने का वेतन आपदा के लिए देंगे तो ये बड़ी नजीर होगी। लखपत बुटोला ने बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है कि उनकी छह महीने का बढ़ा हुआ वेतन आपदा ग्रसित क्षेत्रों के लिए देना चाहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *