उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने रुड़की में विधायक के भाई का 40 जिंदा कारतूसों के साथ पकड़े जाने के मामले से लेकर राज्य में बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों तक पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
हरीश रावत ने सवाल किया कि भाजपा जो खुद को गौ भक्त बताती है, उसके शासन में गौ मांस का निर्यात तीन गुना कैसे बढ़ गया? उन्होंने रुड़की की घटना में पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाया, साथ ही हरिद्वार में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार की नाकामी की आलोचना की।
रावत ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा के मामलों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि नेपाल सीमा पर पकड़े गए विधायक के भाई के पास से मिले विस्फोटक कारतूसों के मामले को वे राज्यपाल तक ले जाएंगे।
