दिनांक 27 सितंबर 2024 को सूचना प्राप्त हुई कि मालधन चौड़ क्षेत्र डेला नदी में एक व्यक्ति डूब गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में मय डीप डाइविंग रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसकी सर्चिंग लगातार जारी थी।

 

आज दिनांक 29 सितंबर 2024 को एसडीआरएफ टीम पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त व्यक्ति के शव को नदी किनारे 05 किलोमीटर आगे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *