देहरादून.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से करने जा रही है। यह न्याय यात्रा इंफाल से शुरू होकर 15 राज्यों से होकर 113 जिलों तक गुजरेगी और यह यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में खत्म की जाएगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के 10 सालों में निर्णय के खिलाफ को लेकर की जाएगी उसके साथ ही महिलाओं के साथ इन 10 सालों में हुए दुराचारों पर केंद्र सरकार के असंवेदनशील रवैया को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा जाएगा। गौरतलब है कि इस बार भी हालांकि भारत जोड़ो यात्रा की तरह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तराखंड को एक बार फिर से यात्रा में शामिल नहीं किया गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी डॉक्टर चयनिका उनियाल पंडा ने बताया इन 10 सालों में जो केंद्र सरकार की ओर से जो कार्य किए गए हैं और जो काले कानून लागू किए गए उसके विरोध में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय यात्रा की शुरुआत की जा रही है, जिसमें इस न्याय की लड़ाई को लड़ने के लिए सभी को जुड़ने की अपील भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *